पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन शो में मॉडल्स ने बिखेरा इंडो वेस्टर्न का जलवा

फैशन शो में मॉडल्स ने बिखेरा इंडो-वेस्टर्न का जलवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। गुलाबी नगरी में शुक्रवार को फैशन शो का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन का पहला शो बॉलीवुड के युवा डिजाइनर विक्रम फडनीस के नाम रहा। दक्षिण भारतीय शैली के संगीत की धुनों के बीच भरत नाट्यम नृत्य की प्रस्तुति ने फैशन की रंगत में आध्यात्मिकता की खुशबू बिखेरी, जिसमे नृत्यांगनाओं ने माँ काली की भाव भंगिमाओं का प्रदर्शन किया।

शो के पहले राउंड में फिमेल सुपर मॉडल्स ने कैटवॉक कर भारतीय वस्त्र परंपराओं की पुरातन शैली को बखूबी दर्शाया। रेशमी साड़ी, सलवार कुर्ता, चोली घाघरा में गोटे-पत्ती की कारीगरी ने फैशन प्रेमियों को आकर्षित किया, वहीं मेल मॉडल्स ने कश्मीरी व मुगल शैली के कुरता पायजामा, टोपी एवं लिहाफ पर की गई कारीगरी दिखाई। शो के दौरान बाल श्रम से मुक्त कराए गए नन्हे मुन्ने बच्चों ने रैम्प पर कैटवॉक कर बाल श्रम व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फैशन शो में इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस के आकर्षक रंग...