पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। अजमेर में हो रहे उर्स मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने 4 और उर्स स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इससे पहले भी रेलवे 5 स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर चुकी है। इन्हें मिलाकर उर्स मेले के लिए अब तक कुल 9 ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। रेलवे प्रशासन की ओर से अब अजमेर से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से बरेली, आगरा फोर्ट-उदयपुर (वाया अजमेर) एवं उदयपुर-अजमेर उर्स ट्रेन चलाई जाएगी।
इस प्रकार चलेगी उर्स स्पेशल ट्रेन:
1.अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 09617 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस उर्स स्पेशल ट्रेन 15 मई बुधवार को अजमेर से रात 8 बजे रवाना होकर 16 मई को दोपहर 1:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09618 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 16 मई को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर 17 मई को दोपहर 2:45 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, नवसारी, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद, मेहसाणा, सिद्धपुर, छापी, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर एवं दौराई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2.अजमेर-बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 09631 अजमेर-बरेली उर्स स्पेशल ट्रेन 15 मई को अजमेर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे बरेली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09632 बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 15 मई को बरेली से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3.अजमेर-आगरा फोर्ट (एक तरफा़) उर्स स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 09635 अजमेर-आगरा फोर्ट उर्स स्पेशल ट्रेन 17 मई को अजमेर से रात 00:15 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यह गाड़ी जयपुर, बांदीकुई एवं भरतपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. आगरा फोर्ट-उदयपुर वाया अजमेर (एक तरफा़) उर्स स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 09636 आगरा फोर्ट-उदयपुर वाया अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 17 मई को आगरा फोर्ट से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ, मावली जंक्शन एवं राणा प्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.