पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। सीपी जोशी को एक बार फिर रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे कैबिनेट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पर भी बने रहेंगे। यह दूसरी बार है जब जोशी को अस्थायी तौर पर रेलमंत्री बनाया गया है। इससे पहले साल 2012 में उन्हें रेल मंत्रालय का अस्थायी प्रभार उस वक्त दिया गया था, जब तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय ने उनकी पार्टी द्वारा यूपीए सरकार से हटने के बाद त्यागपत्र दे दिया था।
गौरतलब है कि घूसकांड में फंसे पवन बंसल ने शुक्रवार रात को ही प्रधानमंत्री आवास पर जाकर उन्हें अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इससे पहले शाम में प्रधानमंत्री और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच चली लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि रेलमंत्री पवन कुमार बंसल का जाना तय है। रात में जैसे ही पवन बंसल के इस्तीफे की तस्वीर साफ हुई इसके बाद से ही रेल मंत्रालय को किसी और के कंधों पर देने की बात भी शुरू हो गई। ऐसे में पार्टी ने सीपी जोशी पर फिर से अपना भरोसा दिखाते हुए उन्हें इसका अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.