पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। मैदान में जिन्हें चौके-छक्के लगाते देखा, उन्हें आउट करने का मौका मिले तो कैसा होगा। पर ऐसा रोमांचक अहसास शनिवार को जयपुर के युवाओं ने महसूस किया। झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल में किंगफिशर प्रीमियम की ओर से क्रिकेट फैन्स के लिए बॉल आउट इवेंट आयोजित किया गया।
इसमें राजस्थान रॉयल्स टीम से एस. श्रीसंथ, सिद्धार्थ त्रिवेदी, ब्रेड हॉज, सचिन बेबी, सैमुअल बद्री खिलाड़ी ने बल्ला संभाला। वहीं जयपुर के 16 युवाओं ने उन्हें बॉल डाली। इसमें एक गेंदबाज को तीन गेंद डालनी थी, जिसमें उन्हें बल्लेबाज को आउट करना था। इसमें पहली गेंद पर अनिल ने सैमुअल को बोल्ड कर जहां 50 हजार रुपए का चैक जीता। वहीं तीसरी बॉल पर विशाल ने श्रीसंथ को और दिनेश ने सिद्धार्थ त्रिवेदी को आउट पर 10-10 हजार रुपए के पुरस्कार जीते। इस दौरान एस.श्रीसंथ ने पुंगी बजा के सांग पर चीयरलीडर्स के साथ ठुमके लगाए।
बाउंसर ने दर्शकों से की बदसलूकी :
खिलाडिय़ों की सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने दर्शकों से धक्कामुक्की और गाली गलौज की। वे इवेंट का मजा ले रहे दर्शकों का हाथ पकड़कर बाहर निकालने लगे। वहां खड़े पुलिसकर्मी भी उनका साथ देते नजर आए।
फोटो : सुरेन्द्र सामरिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.