पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। भगवान परशुराम जयंती रविवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर जगह-जगह दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, रथयात्राओं सहित विभिन्न आयोजन होंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा (युवा प्रकोष्ठ) और सहयोगी ब्राह्मण संगठनों की ओर से सभी तहसील व जिला मुख्यालयों पर ब्राह्मण जागृति के संदेश के साथ-साथ रथयात्राएं निकाली जाएंगी। मुख्य समारोह जयपुर में बड़ी चौपड़ से रथयात्रा निकालकर होगा। रथयात्रा सुबह 8 बजे निकलेगी। मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा भगवान भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना करेंगे।
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज जोशी ने मीडिया को बताया कि शास्त्रगत ज्ञान, सांस्कृतिक उच्चता की स्थापना 'ब्राह्मण जाग्रत हो' के संदेश के साथ रथ को परशुराम सैनिक खीचेंगे और नगर भ्रमण कराएंगे और साथ में गाजे-बाजे ओर ढोल के साथ युवाओं का रेला शामिल होगा।
महामंत्री संदीप भातरा ने बताया कि रथ यात्रा की तैयारी एक माह से चल रही है। इसमें घर-घर पीले चावल देकर लोगों का आमंत्रित किया जा रहा है। रथ यात्रा के पश्चात शहर में विभिन्न स्थानों पर सहयोगी ब्राह्मण संगठनों द्वारा पूजा-अर्चना के कार्यक्रम रखे गए हैं। रथयात्रा त्रिपोलिया बाजार, ताड़केश्वर मंदिर, छोटी चौपड़ होकर चौगान स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान जगह-जगह विशेष आरती उतारी जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.