पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजधानी में शनिवार दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर ठीक दो बजे एकाएक पश्चिम की दिशा से आए बादल तड़ातड़ बरसने लगे और दस मिनट में ही सड़कों पर पानी बहने लग गया। बारिश के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे बवंडर आया और पूरा शहर धूल के आगोश में समा गया। अंधड़ की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आंधी से शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। ट्रैफिक जाम के हालात बन गए।
पाकिस्तान की तरफ से आए आंधी बारिश के बादल सुबह से ही जयपुर जिले की तरफ बढ़ चुके थे। लेकिन करीब 12 बजे आसमान कुछ साफ हुआ तो लगा कि अब बारिश नहीं आएगी और करीब साढ़े बारह बजे हल्की फुल्की बूंदें गिरकर रह गई। लेकिन 1.58 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ धूल के कण ज्यादा होने के कारण सड़कों पर सफेद झाग के साथ पानी बहने लगा। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन उमस बढऩे से तपिश का असर दिखने लगा। लेकिन शाम साढ़े चार बजे पश्चिम की तरफ से आई तेज आंधी ने पूरे शहर में धूल का गुब्बार उठने लगा। देखते ही देखते कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली गुल हो गई।
Photo-Rajkumar Sharma
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.