पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. विधायकपुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान धुलेश्वर गार्डन के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। युवकों की तलाशी लेने पर शर्ट के नीचे पहनी फौजी जैकेट की जेबों और बैग में छुपाए हुए सोने के बिस्कुट मिले। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उनके पास बिल-बाउचर भी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की। सोना के बिस्कुट ब्रिंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जोधपुर के नामी ज्वेलर को ले जाकर देने की बात सामने आई। पुलिस ने आयकर, वाणिज्यकर, कस्टम और एक्साइज विभाग को सूचित किया है। मामले की संयुक्त जांच की जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें
Photo-Rajkumar Sharma
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.