पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल सर की क्लास में कैसे करेंगे बात, जमीनी नेताओं को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीखा रहे हैं टिप्स

राहुल सर की क्लास में कैसे करेंगे बात, जमीनी नेताओं को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीखा रहे हैं टिप्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 15 और 16 मई को बीकानेर और जयपुर दौरे को लेकर सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को अपने-अपने जिले में पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। जिसमें जमीनी नेताओं को यह बताया जाएगा कि राहुल गांधी की बैठक के दौरान किस तरह बात करनी है। साथ ही सवालों का जवाब कैसे दिया जाना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार सवेरे 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर बैठक हो रही है। इन बैठकों में संबंधित जिलों के प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पदाधिकारी भी रहेंगे। इन बैठकों में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर पालिकाध्यक्ष, गत लोकसभा चुनाव-2009 एवं विधानसभा चुनाव-2008 के पार्टी प्रत्याशी रहेंगे। बैठक में राहुल गांधी के दौरे को लेकर विचार- विमर्श किया जा रहा है।

साथ ही जिलाध्यक्षों की ओर से यह भी हिदायत दी जा रही है कि राहुल गांधी के समक्ष कुछ ऐसी बात नहीं बोली जाए, जिससे चुनावी साल में कांग्रेस को नुकसान उठना पड़े। समझा जा रहा है कि सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के बारे में पब्लिक रेस्पॉन्स के बारे में राहुल गांधी को ज्यादा से ज्यादा बताया जाए।