पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर दरगाह : राज्यपाल की ओर से चढ़ाई गई चादर, मांगी अमन शांति की दुआ

अजमेर दरगाह : राज्यपाल की ओर से चढ़ाई गई चादर, मांगी अमन-शांति की दुआ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर रविवार को राज्यपाल मारग्रेट अल्वा की ओर से उनके एडीसी आनंदवर्धन शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी लोकेशचंद्र शर्मा ने चादर चढ़ाई। इस मौके पर राज्यपाल अल्वा ने प्रदेश में खुशहाली की दुआ मांगी।

उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन के 801वें सालाना उर्स के मौके पर अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा साहब ने इंसानी मोहब्बत का पैगाम दिया। गरीब, यतीम और मजलूमों को अपनाया, इसी वजह से उन्हें गरीब नवाज के रूप में जाना जाता है।उन्होंने उर्स में आए सभी जायरीनों को मुबारकबाद दी।

इससे पहले राज्यपाल की ओर से लाई गई चादर को सिर पर लेकर दरगाह के बुलंद दरवाजे से एडीसी आनंदवर्धन शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी लोकेश चंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी ख्वाजा साहब के आस्थाना में पहुंचे। खादिम मुकद्दस मोईनी ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर राज्यपाल की ओर से दुआ की और राज्यपाल अल्वा के लिए तबुर्रुख और चुनरी भिजवाई।

फोटो : गिरिराज अग्रवाल