पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। स्टेज पर मां के विभिन्न रूपों को डांस, ड्रामा और गीतों के माध्यम से दर्शाते हुए स्टूडेंट्स ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। अवसर था जगतपुरा स्थित वी.आई.टी. कैम्पस में रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन का। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ही कम्प्यूटर साइंस एवं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच की मैगजीन 'टेक्नेक्सो-2013' के दूसरे वॉल्यूम का विमोचन भी किया गया।
मैगजीन में फैकल्टी एवं छात्रों के शोध पत्रों के साथ ही कैम्पस के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिले पुरस्कारों को शामिल किया गया। इस मैगजीन के बारे में वीआईटी कैम्पस के डायरेक्टर इंजी. गौरव बगडिय़ा ने बताया कि ये मैगजीन कम्प्यूटर साइंस एवं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रही नित नई जानकारियों का खजाना है। पुस्तक का विमोचन प्रो.डॉ. एम.रायसिंघानी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में वीआईटी कैम्पस के चेयरमैन डॉ के आर बगडिय़ा ने टीम टेक्नेक्सो को प्रोत्साहित करते हुए धन्यवाद दिया।
Photo : Surendra Samariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.