पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजवाड़ा खिताब : ऑडिशन में दिखा मॉडल्स की अदाओं का जादू

रजवाड़ा खिताब : ऑडिशन में दिखा मॉडल्स की अदाओं का जादू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। केसीके म्यूजिक एंड मूवीज की ओर से मॉडलिंग टैलेंट हंट शो 'रजवाड़ा क्वीन एंड मिस्टर रजवाड़ाÓ मेल-फीमेल मॉडलिंग शो 8 जून को बिड़ला सभागार में होगा। इसके लिए शहर के 1 हजार से अधिक युवा वैशाली नगर क्वींस रोड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में हुए फाइनल ऑडिशन में पहुंचे।

केसीके के डायरेक्टर संजय सोनी ने बताया कि 'रजवाड़ा क्वीन एंड मिस्टर रजवाड़ा-2013' के लिए रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स के फाइनल ऑडिशन सुबह 11 बजे से शुरू हुए। निर्णायक के रूप में फिल्म व म्यूजिक डायरेक्टर संजय-शेखर शामिल रहे। जिन्होंने पार्टिसिपेंट्स की कैटवॉक स्टाइल, एटीट्यूड, सेल्फ प्रजेंटेशन स्किल आदि की परख की।

इस फाइनल ऑडिशन में चयनित पार्टिसिपेंट्स 25 मई से शुरू होने वाली ग्रुमिंग वर्कशॉप में शामिल होंगे।जिन्हें कोरियोग्राफर रीना जैन के डायरेक्शन में ग्रुमिंग टिप्स दिए जाएंगे।

फोटो : मनोज श्रेष्ठ