जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडिय एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए लकी रहा है। रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। यह उनकी लगातार आठवीं जीत है। लगभग हाथ से जा चुकी पारी को राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीत लिया है। वाटसन ने 70 और बिन्नी के 41 रनों ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने राजस्थान को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे 17 .1 ओवर में राजस्थान ने आसानी से पूरा कर लिया। राजस्थान के पांच विकेट गिरे, रहाने, जेम्स फॉक्नर , संजू सैमसन व राहुल द्रविड़ के बाद शेन वाटसन भी आउट हुए।
इससे पहले राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। माइक हसी और मुरली विजय ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत देते हुए 83 रन जोड़े। इस स्कोर पर माइक हसी को स्टुअर्ट बिन्नी ने बोल्ड कर दिया। हसी ने 41 रन बनाए लेकिन इसके बाद राजस्थान ने शानदार वापसी करते हुए लगातार विकेट झटक रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मुरली ने 55 और माइक हसी ने 40 रन बनाए। कूपर ने एक ही ओवर में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर राजस्थान की वापसी करा दी। रैना ने एक और धोनी ने दो रन बनाए।आखिरी ओवर्स में ड्वेन ब्रावो ने भी केवल 11 गेंदों पर 23 रन बनाए।
राजस्थान ने टीम में दो परिवर्तन करते हुए श्रीसंथ और अजीत चंडिला की जगह स्टुअर्ट बिन्नी व वीएस मलिक को शामिल किया है। वहीं चेन्नई अपनी उसी टीम के साथ उतरी है जिसने हैदराबाद पर शानदार जीत दर्ज की थी।
टीमें इस प्रकार हैं-
राजस्थान
राहुल द्रविड़, आंजिक्य रहाने, शेन वॉटसन, ब्रैड हॉज, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, दिशांत याग्निक, जेम्स फल्केनर, सिद्धार्थ त्रिवेदी, केविन कूपर और वीएस मलिक।
चेन्नई
माइक हसी, मुरली विजय, सुरेश रैना, एस बद्रीनाथ, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, क्रिस मौरिस, आर अश्विन, जेसन होल्डर और मोहित शर्मा।
अभी तक जयपुर में जीते हैं सारे मैच
रॉयल्स की टीम ने घरेलू मैदान पर अभी तक खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है, एक बार फिर यह मैदान राजस्थान के लिए लकी रहा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए दोनों टीम की बल्लेबाजी...