पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। भगवान परशुराम जयंती रविवार को श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस मौके पर शहर में जगह-जगह दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, संगोष्ठी सहित विभिन्न आयोजन हुए। अलग-अलग संगठनों की ओर से रथयात्राएं निकाली गई। सर्व ब्राह्मण महासभा और सहयोगी ब्राह्मण संगठनों की ओर से मुख्य समारोह के रूप में बड़ी चौपड़ से रथयात्रा निकाली गई। घंटे घडिय़ाल और शंखनाद के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के पश्चात रथयात्रा रवाना हुई।
बड़ी चौपड़ पर बड़ी संख्या में वृद्ध, युवाओं सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उत्साह और उमंग के साथ भगवान परशुराम के जयकारों के साथ रवाना हुए। परशुराम सैनिकों ने जयकारे के साथ ज्योंही भगवान परशुराम के रथ को खींचना शुरू किया। पूरा वातावरण भगवान परशुराम की आस्था से सराबोर हो उठा। आगे-आगे रणबांकुरे-कच्छी घोड़ी, ढोल, बैँड बाजे और लवाजमे ने स्वर लहरी बिखेरना शुरू किया। पूरे शहर में मानो मंगलमय माहौल बन गया।
हनुमान के रास्ते, त्रिपोलिया बाजार, ताड़केश्वर महादेव मंदिर, छोटी चौपड़, गणगौरी दरवाजे, बारह भाइयों के चौराहे पर रथयात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। गणगौरी दरवाजे पर मोहम्मद सलीम, मोहम्मद स्माईल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा में ब्राह्मण का ज्ञान उसका सम्मान, ज्ञान बढ़ाओ सम्मान पाओÓ भक्ति में शक्ति का निवास-ब्राह्मण जागृत हो कर समाज का विकास करोÓ जैसे संदेश के साथ यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर चौगान स्टेडियम पहुंची।
रथयात्रा में गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, आचार्य राजेश्वर, पुरुषोत्तम भारती, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, आयोजन समिति के अध्यक्ष आर. एस. जैमिनी, संयोजक जगन्नाथ शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज जोशी, मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच, संयोजक सुदेश शर्मा, संजय, संदीप भातरा सहित महासभा के अन्य पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
उधर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विद्याधर नगर के परशुराम जनोपयोगी भवन में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजस्थान विप्र सेवा समिति की ओर से सरोजनी मार्ग स्थित कार्यालय में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समिति की ओर से संसार चंद्र रोड पर होटल केसल लालपुरा में गोष्ठी आयोजित की गई।
भगवान परशुराम फाउंडेशन की ओर से झोटवाड़ा के बजरंगदास जी की बगीची से शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र बागड़ा के नेतृत्व में शोभायात्रा सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई, जो कालवाड़ रोड पर कांटा चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.