पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल ने इस बार पहली, तीसरी और पांचवीं के सिलेबस व छठी व सातवीं की केवल सामाजिक ज्ञान विषय में बदलाव किया है। बदली हुई किताबें बिक्री के लिए पुस्तक विक्रेताओं को जून में उपलब्ध कराई जाएगी। कालाबाजारी को रोकने के लिए मंडल सभी जिलों में अगले महीने में एक साथ इन किताबों की बिक्री प्रारंभ करेगा। मंडल ने सरकारी स्कूलों के लिए किताबों के वितरण का काम पूरा कर लिया है।
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में पहली से बाहरवीं तक की पाठ्यपुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है। इन स्कूलों में तो पहली, तीसरी व पांचवीं की किताबें व छठी व सातवीं की सामाजिक ज्ञान भी वितरित की जा चुकी हैं। मंडल को सरकारी स्कूलों के लिए राज्यभर से 3 करोड़ 48 लाख किताबों की डिमांड प्राप्त हुई थी। मंडल सचिव के अनुसार इस बार कुल 13 किताबें बदली गई है। बदली हुई किताबें सरकारी स्कूलों के लिए भिजवाई जा चुकी है। पुस्तक विक्रेताओं को जून में उपलब्ध कराई जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.