पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठवीं के 3.22 लाख टॉपर्स को कल मिलेंगे चैक

आठवीं के 3.22 लाख टॉपर्स को कल मिलेंगे चैक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राज्य के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के 3.22 लाख टॉपर्स को टेबलेट-पीसी के लिए 6-6 हजार रुपए के चैक मंगलवार को दिए जाएंगे। कक्षा में दूसरे से 11वें स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को राजीव गांधी डिजिटल विद्यार्थी योजना के तहत यह राशि मिलेगी। स्कूल स्तर पर स्कूल प्रबंध समिति और अभिभावकों के समक्ष समारोह आयोजित कर ये चैक वितरित किए जाएंगे।

योजना के तहत मिलने वाली राशि से छात्र को अपने स्तर पर 30 सितंबर तक टैबलेट-पीसी खरीदना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित विद्यार्थी को 31 अक्टूबर तक खरीद का स्वघोषणा-पत्र देना होगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारी ब्लॉक और संभागवार विद्यार्थियों की सूची बनाकर बजट आबंटन सुनिश्चित करेंगे।