पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई वोल्टेज से दो कॉलोनियों में बिजली केबल व मीटरों में लगी आग

हाई वोल्टेज से दो कॉलोनियों में बिजली केबल व मीटरों में लगी आग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। सीकर रोड की न्यू लोहामंडी के पास बालाजी विहार-22 व महेशनगर विस्तार कॉलोनियों में हाई वोल्टेज के कारण बिजली का पूरा सिस्टम ही ख्रराब हो गया। दोनों कॉलोनियों की पूरी बिजली सर्विस लाइन व मीटरों में आग लग गई।मीटर जलकर खाक हो गए।हाई वोल्टेज के कारण दोनों कॉलोनियों के करीब 80 मकानों में अधिकांश बिजली उपकरण फुंक गए।

इसके साथ ही आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई।बिजली सप्लाई शाम तक बहाल नहीं हो सकी।हाई वोल्टेज से बड़ी संख्या में नुकसान होने से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और बिजली कंपनी के इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में बिजली कंपनी के जेईएन व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर सर्विस लाइन व मीटर बदलने का काम शुरु करवाया। लोगों के विरोध के कारण बिजलीकर्मियों को कुछ देर तक काम रोकना भी पड़ा।

श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अजित सिंह मामडोली ने हाई वोल्टेज से करीब पांच लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान होने का दावा किया है और सभी लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। मामडोली ने हर घर में जाकर नुकसान का जायजा लिया। बालाजी विहार -22 विकास समिति के अध्यक्ष जयराम स्वामी ने बताया कि यहां पर हाई टेंशन लाइन का तार एलटी लाइन के तार पर गिर गया। इस कारण केबल व मीटर में आग लगने के साथ ही लोगों के बिजली उपकरण भी फुंक गए है।