पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लखविंदर सिंह की एक्शन फिल्म हुकुम का प्रोमो जारी

लखविंदर सिंह की एक्शन फिल्म हुकुम का प्रोमो जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। निर्देशक लखविंदर सिंह ने अपनी नई राजस्थानी फिल्म हुकुम का प्रोमो यू ट्यूब पर जारी कर दिया है। प्रोमो काफी आकर्षक है। इसे फेसबुक व यू ट्यूब पर अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक पूरी तरह से एक्शन फिल्म है। आर्च एंजल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म से अभिनेता सरोश खान डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके अपोजिट अभिनेत्री नेहाश्री हैं।

निर्देशक लखविंदर सिंह के साथ निर्माता मुनीष एम खान एवं आर्च एंजल एंटरटेनमेंट की भंवरी के बाद यह दूसरी राजस्थानी फिल्म है। इसकी पटकथा स्व. कन्नन अय्यर ने लिखी है तथा संवाद शिवराज गूजर के हैं। सिनेमेटोग्राफर परवेज खान हैं। एसोसिएट डाइरेक्टर जहीर शेख हैं। संगीत सतीश देहरा का है तथा कोरियोग्राफी नटराज ने की है। फिल्म में मारधाड़ फिरोज खान की है।

फिल्म में ऊषा जैन, अंदाज खान, सिकंदर अब्बास चौहान, जहीर शेख, तलत खान, सद्दीक खान, बलबीर सिंह राठौड़, जफर, प्रदीप कुमार मीणा, भूपेंद्र भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।