पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। शहर के सीकर रोड की न्यू लोहामंडी क्षेत्र की बालाजी विहार -22, बालाजी विस्तार- 29 व महेशनगर विस्तार कॉलोनियों में हाई वोल्टेज से हुए नुकसान पर सोमवार को बिजली कंपनी के आला अधिकारियों ने सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।इसके साथ ही सिस्टम की मेंटीनेंस में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।ताकि आगे से ऐसे हादसे नहीं हो।
लोहामंडी के आसपास की कॉलोनियों में बिजली कंपनी के एचटी सबडिवीजन ने पूरा दिन बिजली कटौती कर करीब 20 दिन पहले ही एचटी लाइन की मेंटीनेंस की थी। एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिरने और दर्जनों मकानों की सर्विस केबल व मीटर जलने के साथ ही उपकरण फुंकने के बावजूद जीएसएस का ब्रेकर डाउन नहीं हुआ। मेंटीनेंस में तारों को टाइट करने, फ्यूज सही करने व पेड़ों की टहनियों को काटने का प्रावधान है। मेंटीनेंस के बावजूद हाई वोल्टेज होने से पूरे सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं।
वहीं सहायक अभियंता (एचटी) एस. के. लालवानी का कहना है कि हमने एचटी लाइन के तारों की पूरी तरह से मेंटीनेंस की थी। लेकिन तेज हवा के कारण एचटी लाइन के ऊपर एक पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इससे एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया और पूरे इलाके में हाई वोल्टेज करंट आ गया।
फोटो : श्याम राज शर्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.