पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। अक्षय तृतीया इस बार कई शुभ संयोग लेकर आई है। आखा तीज के इस स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त में अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धियोग व रवियोग का संयोग बना है। ज्योतिषविदों की मानें तो ये शुभ संयोग शुभ कार्यारंभ के लिए श्रेष्ठ है। इसी दिन चंद्रमा भी मिथुन राशिगत है। वहीं बुध ने भी अपनी मित्र राशि वृषभ में विचरण करना शुरू कर दिया है। ये संयोग व्यापारिक दृष्टि व शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन पूजा-अर्चना, नवीन कार्यारंभ और क्रय-विक्रय करना चार गुना फलदायी साबित होगा। आखा तीज के अबूझ मुहूर्त में यूं तो सामूहिक व एकल विवाहों की धूम मची हुई है। इसके साथ ही कई जगह नवीन कार्यों की शुरुआत की जा रही है।
पंडित बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर शाम 4.15 बजे तक सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धियोग बना है। इसके बाद रवियोग शुरू हो जाएगा। राजस्थान टैंट डीलर समिति के प्रदेशाध्यक्ष रवि जिंदल के मुताबिक अब तक शहर के साठ से अस्सी फीसदी विवाह स्थल बुक है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए किस मुहूर्त के लिए शुभ है आज का दिन...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.