पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। टोप्स क्रिकेट एटेक्स क्रिकेट कार्ड गेम्स चैम्पियनशिप का रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में फाइनल हुआ। मैच के पहले हुए फाइनल में जयपुर के ईशान श्रीमाली रनरअप रहे। ईशान को राजस्थान रॉयल्स के स्टार क्रिकेटर शेन वॉटसन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ईशान के साथ ही प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
ईशान ने बताया कि उन्हें फाइनल में स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेयर्स के सामने खेलना था। इस मौके पर नर्वस जरूर था, लेकिन प्लेयर्स की ओर से हौसला बंधाने से आराम से खेल लिया। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी मैच के बीच आकर मुझे मोटिवेट किया।
फोटो : विजय सिंह
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.