पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक बलात्कार

सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक बलात्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. सीकरी (भरतपुर)। भरतपुर में रविवार रात बारात में आई सात वर्षीय बच्ची का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया और बाद में एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका के परिजन रातभर बालिका की तलाश करते रहे। सोमवार सुबह बालिका लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी मिली। बालिका को गंभीर हालत में जयपुर एसएमएस रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मातूकी गांव में रविवार को अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र के न्याणा गांव से बारात आई थी। बारात में गांव बंदवास (बलाईवास) की सात वर्षीय बालिका अपने 15 वर्षीय बड़े भाई व पिता के साथ आई थी। बारात सरकारी स्कूल में ठहरी थी। रात करीब नौ बजे बारात की निकासी की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान यह बालिका अचानक गायब हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका रात को पता नहीं चल पाया। परिजन बालिका को रातभर तलाशते रहे।


सुबह करीब 6.30 बजे बौलखेड़ा मार्ग पर ग्रामीणों को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में बालिका अचेत पड़ी मिली। इसके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए कामां अस्पताल में ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

एसएमएस अस्पताल के पोलीट्रोमा वार्ड में भर्ती

बच्ची को एसएमएस के पोलीट्रोमा आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आरएस राव ने बताया कि बच्ची को पीडियाट्रिशियन, न्यूरोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन और गायनी के डॉक्टरों को दिखाया है। उनकी सलाह पर सभी जरूरी जांचें की गई हैं। फिलहाल बच्ची की हालात खतरे से बाहर है। उसके निचले जबड़े में चोट है।


कपड़े व चप्पल बरामद, ग्रामीणों ने की पंचायत


बालिका को उपचार के लिए जयपुर रवाना करने के बाद एएसपी डीग सत्येंद्र सिंह राणावत मातूकी गांव पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल के पास से बालिका के कपड़े तथा चप्पल बरामद की गई हैं। खेत में खून तथा उल्टी के निशान भी पाए गए हैं। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों की सरकारी स्कूल में पंचायत हुई। इसमें घटना की निंदा की गई और अपने स्तर पर जांच कर वारदात का खुलासा करने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया।


बड़ी बहन की शादी है 25 मई को


पीडि़त बालिका तीन बहन व एक भाई है। उसकी सबसे बड़ी बहन की शादी 25 मई को है, जिसकी घर में तैयारी चल रही हैं। घर में सबसे छोटी पीडि़त बालिका है।


वर-वधू दोनों पक्षों से है बालिका के पिता का रिश्ता


पीडि़त बालिका के पिता का लड़की पक्ष व लड़के पक्ष दोनों से रिश्ता है। गांव मातूकी में जिस लड़की की शादी थी वह पीडि़त बालिका के पिता की ममेरी बहन की बेटी की शादी थी। दूसरी तरफ बालिका के पिता के मौसी के लड़के की बारात गांव मातूकी में आई थी।