पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कहा कि राजस्थान में इस समय राजनीतिक यात्राएं निकल रही हैं।इनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से क्रॉस फायर हो रहे हैं, लेकिन इसमें मुझे न घसीटा जाए। मुझे लेकर किसी तरह की टिप्पणियां नहीं होनी चाहिए।
राज्यपाल सोमवार को राजभवन में ट्राइबल वेलफेयर सेल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने इस बात को लेकर मीडिया से भी नाराजगी जताई कि छोटी-छोटी बातों को बड़ी प्रमुखता दी जाती है।उन्होंने कहा कि राजभवन में ट्राइबल वेलफेयर सेल बनाने का अर्थ यह नहीं लिया जाए कि हम कोई समानांतर सरकार चला रहे हैं या सरकार को गाइड करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये सरकार भी मेरी ही है। हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। संवैधानिक दायित्वों के कारण से राजभवन में यह सेल बनाया गया है।इसमें हम ट्राइबल से संबंधित मुद्दों को देखेंगे और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए राज्य सरकार को सुझाव देंगे।
उन्होंने कहा किइस सेल की कल्पना तत्कालीन राज्यपाल शिवराज पाटिल ने की थी। उन्हीं के समय यह सेल मंजूर हुआ था।इसे अब मूर्त रूप दिया गया है। इसमें टीएसपी एरिया से संबंधित राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की मॉनीटरिंग की जाएगी। टीएसपी एरिया के लिए वर्ष 2012-13 में 4386.45 करोड़ का बजट रखा गया है।हम तय करेंगे कि इस बजट का वास्तविक हकदारों को पूरा लाभ मिले।
सरकार न तो नाराजगी है और न ही मैं नाखुश हूं: राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान सरकार से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि वे सरकार के कामकाज से नाखुश हैं। जो भी मुद्दे अथवा समस्याएं उनके सामने आती हैं, उनके बारे में वे अपने सुझाव सरकार को समय-समय पर भेजती रहती हैं। सरकार उन पर अमल भी करती है। ट्राइबल एरिया में वे समय-समय पर दौरे करके हकीकत जानने की कोशिश करती हैं।अब वे जल्दी ही सिरोही जिले का दौरा करेंगी।
फोटो: गिरिराज अग्रवाल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.