पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर दरगाह में सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश

अजमेर दरगाह में सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 801 वें सालाना उर्स के मौके पर सोमवार को सोनिया गांधी की ओर से भेजी गई चादर ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर पेश की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी ओर से भी चादर पेश की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, राज्य के चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर, राज्य सभा सदस्य डॉ प्रभा ठाकुर व अश्क अली टांक समेत अन्य नेताओं ने चादर पेश कर गरीब नवाज से पूरे देश में अमन, चैन, शांति और सुकून की दुआ मांगी।

चादर पेश करने के बाद दरगाह में महफिलखाने के सामने प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने सोनिया गांधी द्वारा भिजवाए गए संदेश को पढ़ा। इस मौके पर कई बड़े नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। चादर चढऩे के बाद मुख्यमंत्री सहित सभी की दस्तारबंदी की गई।