पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ साल तक साथ रहने के बाद कर दी प्रेमिका की हत्या

डेढ साल तक साथ रहने के बाद कर दी प्रेमिका की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोटन(नागौर)। नागौर के गोटन में पिछले दिनों एक फैक्ट्री में हुई महिला की हत्या का राज अब खुल गया है। महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी व वहां से फरार हो गया। लेकिन वो जल्द ही टूट गया और चार दिन पहले इलाहाबाद न्यायालय में समर्पण कर दिया। आरोपी इलाहाबाद का ही रहने वाला है और वहां से डेढ़ साल पहले वह एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर गोटन ले आया था। यहां 2 मई को उसने प्रेमिका की हत्या तार से गला घोंट कर दी थी।

गोटन थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि यहां मेड़ता सिटी रोड़ पर 2 मई को एक महिला का शव मिला था। महिला का प्रेमी श्याम बाबू यहां से फरार हो गया। श्याम बाबू ने 9 मई को इलाहाबाद न्यायालय में समर्पण कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ इलाहाबाद में भी प्रेमिका अनिता को भगाकर ले जाने का मामला डेढ़ साल पहले दर्ज हो रखा था। चौधरी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गोटन लाकर पूछताछ की जाएगी।

यह था मामला


सीसी ब्लॉक बनाने की फैक्ट्री में श्याम बाबू व अनिता काम करते थे तथा फैक्ट्री परिसर के एक कमरे में रहते थे । दो मई को सुबह ठेकेदार प्रेम ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो श्याम बाबू नहीं उठा । बाद में देखा तो कमरे की सीमेंट की जाली टूटी थी तथा अंदर अनिता का शव पड़ा था। फैक्ट्री मालिक रामस्वरूप खोखर की सूचना पर अनिता की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


कमरे में मिली मोबाइल सिम के आधार पर खुलासा हुआ कि आरोपी श्याम बाबू पुत्र राजबहादुर इलाहाबाद का रहने वाला है तथा डेढ़ वर्ष पूर्व वहां से अनिता को भगाकर तीन माह पहले गोटन ले आया था। पुलिस ने अनिता के परिजनों को ढूंढ़ निकाला। तीन दिन बाद परिजन पांच मई को गोटन पहुंचे व शव का यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच सोमवार को इलाहाबाद पुलिस ने यहां सूचना पहुंची कि अनिता की हत्या के आरोपी श्याम बाबू ने वहां कोर्ट में समर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी को यहां लाकर पूछताछ करेगी और हत्या के कारणों का पता लगाएगी।