पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 साल के हुए 11 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे

18 साल के हुए 11 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. चुनावी साल में इस बार 10 लाख 56 हजार ऐसे नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाए हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। ये मतदाता निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए गए पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान चार माह की अवधि में ही जुड़े है। कार्यक्रम के बाद प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 3,97,15,161 हो गई है।


कांग्रेस और भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस बार होने वाले चुनावों में युवाओं को ही केंद्र में रखने की तैयारी कर रखी है। 10.56 लाख युवा तो 18 से 19 साल के बीच के हैं, लेकिन इनसे एक दो साल बड़े युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। इस वर्ग को लुभाने के लिए पार्टियों ने अभी से ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इसके लिए राहुल गांधी को पार्टी के युवा चेहरे के रूप में पेश किया है, वहीं, भाजपा ने युवा कार्यकर्ताओं को महत्व देने की योजना बना रखी है। ऐसे में ये नए मतदाता दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे और इन पर नजर रखी जाएगी।


सोशल मीडिया से जुड़ाव :


पार्टियों ने इस बात को भली भांति समझ लिया है कि सोशल मीडिया में युवा पीढ़ी का ही जुड़ाव है और इसमें भी 18 से 20 साल के युवाओं की संख्या अधिक देखी गई है। भाजपा ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम काफी पहले ही बना लेने का न सिर्फ फैसला किया बल्कि काम भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने भी इस ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। युवाओं को केंद्र रखते हुए पार्टियों के सोशल मीडिया के उपयोग की काफी संभावनाएं लग रही है।