पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही विषय में 90 प्रतिशत छात्र हुए फेल

एक ही विषय में 90 प्रतिशत छात्र हुए फेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस में एक ही विषय में करीब 90 प्रतिशत छात्र फेल हुए है। कुल 45 छात्रों में 40 से अधिक छात्र फेल है। पीडि़त छात्रों ने बताया कि सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में लगभग सभी छात्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रिक्त एवं विदेशी विनियम विषय में फेल हुए है। छात्र कुलदीप सिंह ने बताया कि इनमें कई छात्र ऐसे है, जिनको जीरो अंक जारी किए गए है।

इस तरह का डिप्लोमा करने वाले अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी के है। ऐसे में 90 प्रतिशत छात्रों के फेल होने का मतलब है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में घटिया स्तर पर की गई है। छात्रों ने इस संबंध में कुलपति को शिकायत की है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.पी.एल.रैगर का कहना है कि छात्रों के पास पुनर्मूल्यांकन विकल्प खुला है।


आंदोलन किया जाएगा.....
छात्रनेता कुलदीप सिंह बैंसला, गिर्राज सिंह, मुकेश गोदारा ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन घटिया स्तर के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करा रहा है। पिछले दिनों भी कुछ इस ही तरह की घटना हुई थी। इस कारण से छात्र बुधवार से इस मामले में आंदोलन करेंगे।