पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा(आरएएस) मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकारी कर्मचारियों को विशेष पेंशन अभियान और आर्थिक जनगणना जैसे कामों से कुछ दिन की छुट्टी मिल सकती है।यह परीक्षा 30 मई, 2013 को होनी है। इस संबंध में मुख्य सचिव सी. के. मैथ्यू ने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए हैं कि आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले कर्मचारियों को अभियानों से मुक्त कर दिया जाए।
इससे पहले अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर आरएएस की मुख्य परीक्षा की तिथि आगे खिसकाने की मांग की थी। ज्ञापन में कहा गया था कि प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से इन दिनों आर्थिक जनगणना करवाई जा रही है, जो 15 मई से 15 जून तक चलेगी।इस अभियान में अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
इसी तरह राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में विशेष पेंशन अभियान चलाया जा रहा है।इसमें भी अधिकांश सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। इनके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 26 मई, 2013 हो रही है।इसलिए सरकारी कर्मचारियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिलेगा। इसलिए आरएएस मुख्य परीक्षा आगे खिसकाई जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.