पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 साल की साली का अपहरण कर रेप करता रहा जीजा

14 साल की साली का अपहरण कर रेप करता रहा जीजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। पत्नी को तलाक देने की धमकी देकर एक युवक अपनी 14 वर्षीया साली को अगवा कर अहमदाबाद ले भागा। वहां उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस ने आरोपी जीजा को अहमदाबाद में पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

थानाप्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इरफान (24) शहीद इंदिरा ज्योति नगर, भट्टा बस्ती का रहने वाला है। उसकी दो वर्ष पहले रामगंज इलाके में शादी हुई थी। उसकी पत्नी के दो छोटी बहनें है। करीब तीन माह पहले इरफान की सबसे छोटी साली का एक्सीडेंट हो गया था। तब वह पत्नी व अपने एक साल के बेटे के साथ ससुराल आने जाने लगा। उन दिनों वह ससुराल में भी रुका। पुलिस के मुताबिक एक दिन इरफान ने ससुराल में मौजूद पत्नी को नींद की गोलियां खिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने 14 वर्षीया साली को बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल कर धमकाने लगा। कि वह उसके साथ नहीं भागी तो वह बड़ी बहन को तलाक दे देगा। योजना के मुताबिक 10 मई को इरफान ससुराल गया। वहां साली को जबरन धमकाकर अहमदाबाद ले गया। साथ में, अपने मासूम बेटे को भी ले गया।

आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरी कहानी...