पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. कृषि विपणन बोर्ड की कृषि उपज मंडी (अनाज) की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री लालचंद कटारिया व मंडी चेयरमैन शारदा देवी ने खेती कार्य करने के दौरान हुई दुर्घटना से मृत्यु होने पर हादसे का शिकार हुए किसानों के परिजनों को एक- एक लाख रुपए के चैक दिए गए। कृषि कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए किसानों को भी मुआवजा राशि दी गई।इस मौके पर मंडी सचिव महिपाल सिंह, मंडी समिति के कर्मचारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम विधायकपुरी स्थित सांसद आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री लालचंद कटारिया कहा कि राजीव गांधी कृषक साथी योजना में पहले 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती थी, अब इसे बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। कृषि मंडी (अनाज) की चेयरमैन शारदा देवी ने बताया कि इस योजना में 6 किसान परिवार को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। वहीं अन्य किसानों को दुर्घटनाग्रस्त होने पर दस हजार से लेकर पचास हजार रुपए तक की सहायता राशि की जा रही है।
अनाज मंडी के सचिव महिपाल सिंह का कहना है कि राजीव गांधी कृषक साथी योजना में खेती कार्य करने के दौरान मशीन, सांप काटने, कुआं खोदते समय गिरने, बिजली करंट लगने से दुर्घटनाग्रस्त या मृत्यु होने पर मुआवजा देने का प्रावधान है।
Photo-Shyam raj Sharma
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.