पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगतपुरा की 15 कॉलोनियों को मिलेगी बिजली समस्या से राहत

जगतपुरा की 15 कॉलोनियों को मिलेगी बिजली समस्या से राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। जगतपुरा इलाके की एक दर्जन कॉलोनियों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को अब बिजली के वोल्टेज व लोड की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिजली सप्लाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके लिए बिजली कंपनी की ओर से सिद्धार्थनगर में 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) बना कर मंगलवार को चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही इसे बिजली सप्लाई से जोड़ा गया है। पहले इन कॉलोनियों को जगतपुरा के दूसरे सबस्टेशन से जोड़ा हुआ था, लेकिन लाइनें लंबी होने के कारण आए दिन वोल्टेज व लोड की समस्या रहती थी। इससे दिनभर बिजली की आंख मिचौली भी चलती थी।

बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता नवीन अरोड़ा का कहना है कि करीब साढ़े 4 करोड़ की लागत से बने 33 केवी जीएसएस को करीब पांच हजार कनेक्शनों से जोड़ा जाएगा। इससे संबंधित उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई होगी और लोड व वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इन कॉलोनियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली:

सिद्धार्थनगर ए, बी. सी, डी ब्लॉक, मदर टेरेसा नगर, सरस्वतीनगर, दूरदर्शन कॉलोनी, शंकर विहार, नंद विहार, नेहरू विहार, वेद विहार, जेडीए कॉलोनी, बालाजी टावर, श्रीराम विहार, जवाहर सर्किल, संगम कॉलोनी, केशव विहार, मान सागर, घाटी सूरजपुरा सहित अन्य आसपास की कॉलोनियां।