पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट

दहेज के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। दहेज के लिए पत्नी को मारने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने वाले वकील को बजाज नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश अजमेरा (40) महावीर नगर स्थित एकता ब्लॉक में रहता है। वकील की शादी वर्ष 2000 में रामनगर गुर्जर की थड़ी के पास रहने वाली सुनीता के साथ हुई थी। सुनीता ने 25 अप्रैल को ससुराल में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
इस संबंध में सुनीता के पिता प्रकाश चंद ने बजाज नगर थाने में वकील के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी वकील को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में विवाहिता के परिजनों की ओर से पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर बजाज नगर थाने पर प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद आला अधिकारी थाने पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।