पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेट्रो ट्रैक पर क्रेन का बीम टूटा, बड़ा हादसा होने से टला

मेट्रो ट्रैक पर क्रेन का बीम टूटा, बड़ा हादसा होने से टला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। अजमेर पुलिया पर मंगलवार सुबह मेट्रो ट्रैक के निर्माण के दौरान क्रेन का बीम टूटकर नीचे गिर गया। हालांकि बीम के टूटने से किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। बीम के नीचे गिरने से सोडाला से कमिश्नरेट की ओर आने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। मेट्रो में काम कर रहे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद दूसरी क्रेन की मदद से बीम को उठाया। इसके बाद वापस वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे के लगभग क्रेन भारी-भरकम लोहे के लांचर को उठाकर मेट्रो ट्रैक पर ले जा रही थी। इस दौरान क्रेन का बीम नीचे से टूटकर मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा। हालांकि किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। बीम के टूटने से अजमेर पुलिया पर जाम लग गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ के वाहनों का रास्ता रोककर यातायात को चालू किया। मेट्रो के कर्मचारियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक से क्रेन को हटाया।

Photo : Rajesh Kumawat