पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार ने एक स्वतंत्र एजेंसी स्कोपस से करवाए गए मूल्यांकन के आधार पर देश के प्रथम सर्वश्रेष्ठ 14 यूनिवर्सिटीज में शामिल करने की घोषणा की है। साथ ही इसके शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 30 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अनुसार भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डा. प्रशांत पांडे ने इस संबंध में राजस्थान यूनिवर्सिटी को ऑफिशियल सूचना भेजी है। राजस्थान यूनिवर्सिटी को आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदान की गई यह 30 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता पर्स कार्यक्रम (प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस) के तहत प्रदान की जाएगी।
यूनिवर्सिटी को इसी कार्यक्रम के तहत छह करोड़ रुपए की सहायता पूर्व में भी प्रदान की गई थी। जिससे यूनिवर्सिटी में स्केनिंग एंड ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (सेमटम) की सुविधा स्थापित की जा चुकी है। शोध कार्यों के लिए अति महत्वपूर्ण इस सुविधा से किसी भी वस्तु को 10 लाख गुणा बड़े आकार में देखा जा सकता है।
यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय के प्रो.एस.एल.कोठारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से भेजी गई इस सूचना में यह भी जानकारी दी गई है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त स्कापस डाटा बेस ने अपने स्वतंत्र मूल्यांकन में राजस्थान यूनिवर्सिटी के 2550 पब्लिकेशन को वर्ष 2000 से 2012 के दौरान महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय शोध आलेखों में उल्लेख किए जाने का भी उल्लेख किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.