पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। जेडीबी गल्र्स कॉलेज से सोमवार को बीए फस्र्ट ईयर का पेपर देकर निकली छात्रा ने अपनी स्कूटी और मोबाइल हैंगिंग ब्रिज के पास छोड़ा और लापता हो गई। परिवार वाले शाम को तलाशते हुए वहां पहुंचे। मंगलवार को उसके चंबल में कूदने की आशंका पर नगर निगम के गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन देरशाम तक उसका पता नहीं चला।
उद्योगनगर थाने के एएसआई कमलकिशोर पुरी ने बताया कि गोविंद नगर में रहने वाली नेहा चौहान (20) पुत्री तंवरसिंह सोमवार सुबह 11 बजे कॉलेज में बीए फस्र्ट ईयर का पेपर देने गई थी। दोपहर 2 बजे पेपर के बाद उसने अपनी सहेली को छोड़ा और निकल गई। दोपहर 3 बजे बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जवाब नहीं मिला। उन्होंने उद्योगनगर नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कराई तो नयागांव टावर की लोकेशन मिली।
परिजन तलाशते हुए सोमवार शाम हैंगिंग ब्रिज के पास पहुंचे तो बेटी की स्कूटी ब्रिज से दूर जंगल में खड़ी हुई थी। उसकी डिक्की में मोबाइल भी पड़ा हुआ था। उद्योगनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस भी वहां पहुंची और हैंगिंग ब्रिज के गार्ड से पूछताछ की। उसने बताया कि शाम 4 बजे उसने यहां आते किसी को देखा है। मंगलवार सुबह से नगर निगम के गोताखोर विष्णु शृंगी की टीम ने उसकी चंबल में तलाश शुरू कर दी। शृंगी ने बताया कि भंवर कुंज, गराडिय़ा महादेव तक चंबल में छात्रा की तलाश कर ली, उसका पता नहीं चल पाया है।
पेपर बिगड़ गया था तो क्या हुआ
पिता तंवरसिंह ने बताया कि नेहा इस वर्ष सैकंड ईयर में थी और फस्र्ट इयर में दो पेपरों में वह फेल हो गई थी। उनमें से एक पेपर सोमवार को हुआ था। उसकी सहेलियों ने बताया कि सोमवार को फिर उसका पेपर बिगड़ गया। इसके चलते वह तनाव में थी। पिता का कहना था कि पेपर बिगड़ा गया तो क्या हुआ। कौन-सी उससे हमें नौकरी करानी थी, एक बार बता देती तो उसे समझा देते।
पुलिस को मिले दो जोड़े
हैंगिंग ब्रिज व फोरलेन के आसपास होने वाली वारदातों से पुलिस सहमी हुई है। कुछ अर्से पूर्व आरएसी के बर्खास्त कांस्टेबलों द्वारा छात्रा से गैंगरेप करने के बाद पुलिस ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। उसके बाद भी वहां प्रेमी युगल वारदातों से सबक नहीं ले रहे हैं। सुनसान जगह पर जाना बंद नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को छात्रा की तलाश में गई पुलिस को दो प्रेमी युगल मिले। पुलिस उन्हें दादाबाड़ी थाने में लेकर आई। दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाइश कर छोड़ा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.