पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैडकांस्टेबल ने शराब पीकर मचाया हंगामा, लाइब्रेरी में तोडफ़ोड़ की आमेर रोड स्थित ग्रामीण पुलिस

हैडकांस्टेबल ने शराब पीकर मचाया हंगामा, लाइब्रेरी में तोडफ़ोड़ की आमेर रोड स्थित ग्रामीण पुलिस लाइन की घटना, ड्यूटी ऑफिसर ने ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज करवाया, निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. आमेर रोड पर जलमहल के सामने ग्रामीण पुलिस लाइन में तैनात एक हैडकांस्टेबल को शराब पीने के बाद नशा इतना चढ़ा कि उसने डंडे से पुस्तकालय के शीशे फोड़ डाले। घटना के वक्त मौजूद ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बन्ने सिंह ने आरोपी हैडकांस्टेबल वेदप्रकाश के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज करवाया है। जिसमें राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

जिसकी जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। दूसरी तरफ, मामला सामने आने पर डीसीपी ग्रामीण अशोक नरुका ने हैडकांस्टेबल वेदप्रकाश को निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार हैडकांस्टेबल वेदप्रकाश रिजर्व पुलिस लाइन, जयपुर ग्रामीण में तैनात है। वहीं एक बैरक में रहता है। सोमवार तड़के चार बजे शराब के नशे में होने से हंगामा मचाने लगा और लाइन में क्वार्टर गार्ड के समीप नवनिर्मित लाइब्रेरी की तरफ चला गया। वेदप्रकाश ने डंडे से लाइब्रेरी के शीशों में तोडफ़ोड़ करनी शुरु कर दी।

इसका पता चलने पर ड्यूटी ऑफिसर बन्ने सिंह व चार पांच सिपाही वहां पहुंचे। उन्होंने वेदप्रकाश को समझाने का प्रयास किया तो उसने एएसआई बन्ने सिंह व अन्य सिपाहियों से धक्का मुक्की की। काफी मशक्कत के बाद वह शांत हुआ।
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद से वेदप्रकाश गायब है। उसके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे है। पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आईजी ने की कांस्टेबल से मारपीट, बीच बचाव करने वाले को दी गालियां