पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के विभागों और सेंटर्स में सत्र 2013-14 में एडमिशन के लिए आयोजित की गई प्री-पीजी का रिजल्ट पिछले दिनों जारी किया गया। अब स्टूडेंट्स डिपार्टमेंटवाइज ऑन लाइन आवेदन करेंगे, जिसके लिए तारीख की घोषणा नए कुलपति के पद संभालन पर टिकी हुई है। इससे पहले यह तारीख 22 से 27 जुलाई रखी गई थी और 30 तारीख से फीस जमा की जानी थी।
अब तारीख में बदलाव किया जाएगा, लेकिन घोषणा के अभाव में स्टूडेंट्स परेशान हैं। प्री-पीजी कमेटी कन्वीनर प्रोफेसर वाई.के विजय ने बताया, कुलपति के इंतजार में तारीख नहीं निकाल पा रहे हैं। जल्द ही डिपार्टमेंटवाइज ऑन लाइन एडमिशन किए जाएंगे।
बची हुई सीटों की लिस्ट जारी
उधर मंगलवार को महाराजा कॉलेज में बची हुई पास कोर्स की सीटों के लिए कटऑफ जारी की गई। सूत्रों ने बताया, कॉलेज में मात्र ओबीसी, एससी और एसटी की बची हुई सीटों के लिए ही लिस्ट जारी की गई है। वहीं बात की जाए कॉलेज में ऑनर्स के जूलॉजी और बोटनी विषयों की तो अब उनकी क्लास नहीं लगाई जाएगी। ऐसा यहां एडमिशन नहीं होने के कारण किया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.