पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. सचिवालय में सुरक्षा प्रहरियों की होने वाली भर्ती में उन्हीं आवेदकों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा, जो 2.4 किमी की दौड़ में सफल होंगे। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
सुरक्षा प्रहरियों के लिए हो रही भर्ती में 18 पदों के लिए 550 आवेदन मिले हैं। इसमें 430 आवेदन सही पाए गए हैं।
कार्मिक विभाग के उप सचिव राजपाल सिंह यादव ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को तीन तरह की परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें पहले 2.4 किमी की दौड़ होगी। इसमें अभ्यर्थी को निर्धारित समय में दौड़ को पूरा करना होगा। इसमें सफल होने वालों को ही लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। दौड़ कराने के लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है। इसके बाद लिखित परीक्षा की तिथि तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दौड़ स्क्रीनिंग के लिए होगी, जबकि लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में खाली पदों से तीन गुणा अधिक अभ्यर्थी पास किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वालों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जो 15 अंकों का होगा। लिखित और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.