पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलमान हैं इनके आइडियल, पहली मूवी से ही इनके अंदाज है कुछ हटकर

सलमान हैं इनके आइडियल, पहली मूवी से ही इनके अंदाज है कुछ हटकर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। रमैया-वस्तावैया मेरी पहली मूवी थी और वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, लेकिन अब बारी कुछ और करने की है। इसके लिए मेरे पास अभी दो-तीन स्क्रिप्ट है, जिन पर काम चल रहा है। यह कहना था बॉलीवुड मूवी रमैया-वस्तावैया फेम एक्टर गिरीश कुमार का। वे अपनी मूवी के प्रीमियर शो के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया और जयपुराइट्स से मुलाकात कर अपने अनुभव बताए।

सलमान है आइडल:

सलमान खान मेरे आइडल हैं और उनकी तरह बिग-बॉस को होस्ट करने का मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा। मैं होस्ट कर सकता हूं, लेकिन पार्टिसिपेट कभी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं अपने घर में ही एक दिन से ज्यादा नहीं रह सकता। गिरीश ने कहा, पहली मूवी अच्छी रही और अब कुछ अलग करना है, जिसकी तैयारी चल रही है।

मैंने भी किया एक्टिंग कोर्स:

गिरीश ने कहा आज इंडस्ट्री में लॉन्च होने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है। मैंने भी एक्टिंग कोर्स किया और वेस्टर्न के साथ कथक डांस भी सीखा। उन्होंने कहा, आज करेक्टर रोल बहुत पसंद किए जाते हैं। इसलिए जरूरी नहीं, कि हर कोई लीड रोल ही करे।