पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में लंबे समय से चल रही विज्ञान भवन में लैब तैयार करने की मांग पूरी कर दी गई। यहां विज्ञान भवन में एक नई लैब का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में इंटरनेशनल पहचान रखने वाले शोधकर्ता और पदमश्री प्रोफेसर गोवर्धन मेहता उपस्थित थे, जिन्होंने स्टूडेंट्स को नई रिसर्च के बारे में बताया।
इस मौके पर आए कुलपति डॉ. देवस्वरूप ने लैब का नाम स्वर्गीय प्रोफेसर आर सी मेहरोत्रा के नाम पर रखा और लेब को उनको समर्पित किया। उन्होंने मेहरोत्रा के यूनिवर्सिटी के दिए योगदान को याद किया और उपस्थित लोगों को इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा, उनके योगदान के चलते ही लैब उनको समर्पित की जाती है।
विज्ञान भवन की डायरेक्टर प्रोफेसर अंशु डांडिया ने बताया इस लैब में सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है और यही कारण है, कि यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही लैब को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि यहां एक साथ एक समय में 70 से ज्यादा स्टूडेंट्स एक साथ रिसर्च कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.