पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका के साथ अश्लील हरकते करने के आरोप में एक जना गिरफ्तार

बालिका के साथ अश्लील हरकते करने के आरोप में एक जना गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। आदर्शनगर थाना पुलिस ने एक एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गुरूनानक पुरा, राजापार्क निवासी इन्द्रजीत (50) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इन्द्रजीत गुरूनानक पुरा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसके परिजन घर के बाहर गए हुए थे और मौका देखकर मकान मालिक की सात साल की बेटी को कमरे में ले गया। जहां पर बालिका के साथ आरोपी अश्लील हरकते करने लगा। कुछ देर बाद पीडि़त बालिका अपनी मां के पास आई और घटना के बारे में बताया। पीडि़ता ने इस संबंध में थाने पर पहुंच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।