पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। गोनेर रोड पर मंगलवार देर रात को चोरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। तिजोरी नहीं टूटने पर वे वापस भाग गए। इससे लाखों रुपए नकद व आभूषण सुरक्षित बच गए। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक परिसर की छत पर लोहे के सरियों को बांध दिया। इसके बाद नीचे उतरकर वारदात की।
सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। चेहरे पर कपड़ा बंधा होने से उनकी शिनाख्तगी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह वारदात का पता चलने पर डीसीपी पूर्व अमनदीप सिंह कपूर, एसीपी बाघसिंह समेत एफएसएल व फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
वारदात लूनियावास बस स्टैंड पर स्थित एसबीआई में देर रात करीब 12:30 बजे हुई। बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार में सुराख का प्रयास किया। इसके बाद बैंक परिसर की छत पर चढ़कर लोहे के सरियों को बांध दिया। नीचे उतरकर एक लोहे के दरवाजे को मोड़ दिया और अंदर घुस गए। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के ताले तोड़े। लेकिन असफल रहे।
बुधवार सुबह 9:30 बजे मदनलाल ड्यूटी पर पहुंचा तो अंदर जाने पर सीसीटीवी के तार कटे दिखाई मिले। वहां फर्श पर टूटे ताले पड़े थे। यह देखकर मदनलाल ने बैंक प्रबंधक गीतांजली अग्रवाल को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी बैंक में पहले भी चोरी का प्रयास हो चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.