पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें राजे मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। सर्कुलेशन के जरिए किए गए 12 फैसलों को बैठक में रखा गया। पिछली दो बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई। विधानसभा परिसर में भाजपा चुनाव समिति की बैठक का भी आयोजन किया किया गया जिसमें लोकसभा और राज्यसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की हुई।
विधानसभा में तीसरे दिन की कार्यवाही राज्यपाल मारग्रेट आल्वा के अभिभाषण से शुरु हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार के एक साल के कामकाज का खाका प्रस्तुत किया। अभिभाषण में सभी को शिक्षा स्वास्थ्य, प्रदेश का आर्थिक विकास, और सुराज संकल्प में किए गए वादे को पूरा करने की बात कही गई। राज्यपाल ने वर्तमान में प्रदेश में शिक्षकों के हजारों खाली पद भरे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि नई सरकार प्रदेश मे श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेश मे शिक्षा की स्थिति को सुधारने और विशेष रुप से बालिकाओं के विद्यालयो मे नामांकन और ठहराव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण हिन्दी में दिया।
अमूमन राज्यपाल का भाषण सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर होता है। लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार के जाने और नई सरकार बनने के चलते अभिभाषण में राज्य सरकार के अगले एक साल के कामकाज का खाका प्रस्तुत किया गया। भाजपा कार्यालय में आज भाजपा चुनाव समिति की बैठक का भी आयोजन किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राज्यसभा चुनावों पर चर्चा हो सकती है।
राज्य की कुल दो सौ सीटो वाले सदन में अब तक 198 विधायकों ने विधानसभा सदस्य की शपथ ले ली लेकिन बामनवास से विधायक कुंजीलाल एवं धौलपुर से नवनिर्वाचित विधायक बी.एल. कुशवाह के सदन मे मौजूद नहीं रहने से वे शपथ नही ले सके। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक तक के लिए स्थगित कर दी है।
विधानसभा कार्यवाही के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने 14 वीं विधानसभा के लिए दो समितियों, कार्य सलाहकार और गृह समिति की घोषणा की। कार्य सलाहकार समित में 14 और गृह समिति में 13 सदस्य शामिल किए गए हैं।
PHOTO: मनोज श्रेष्ठ