पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को राजधानी में राज्य स्तरीय मीना सम्मेलन मनाया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम रवींद्र मंच पर होगा। इसमें शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ मुख्य अतिथि होंगे।
एसएसए के आयुक्त नरेश पाल गंगवार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) श्याम एस. अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव शिक्षा खेमराज होंगे। इस कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार पर क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.