पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय मूक बधिर स्कूल के बच्चे गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अपनी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया। हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लेकर स्कूल के बाहर बैठे रहे। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पंहुचे।
उन्होंने अधिकारियों को स्कूल में सफाई की समुचित व्यवस्था कराने, खाने की गुणवत्ता सुधारने, स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने, दो शिक्षकों को हटाने और पूर्व प्रिंसिपल महेश वाधवानी को वापस लगाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साइन लेंग्वेज नहीं समझने के कारण दुभाषिए को भी बुलाया गया। इसके माध्यम से ही काफी देर कर वार्ता हुई। लेकिन विद्यार्थी शिक्षामंत्री को ही मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
उपनिदेशक कमलेश शर्मा ने बताया कि उनकी सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया गया है। विधानसभा सत्र के कारण उनसे कहा गया है कि शिक्षामंत्री से 30 जनवरी को वार्ता करा दी जाएगी, लेकिन बच्चे इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बच्चों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी है।
PHOTO: राजेश कुमावत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.