पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली के पोल पर मेंटेनेंस काम कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। बासबदनपुरा में बांस की पुलिया के समीप गुरुवार को बिजली के पोल पर मेंटेनेंस काम कर रहे एक हेल्पर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारी मुर्दाघर पहुंचे। तब वहां इकट्ठा हुए तकनीकी कर्मचारियों का आक्रोश फट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी लापरवाही से कर्मचारी की मौत होने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार सोलंकी (40) घाटगेट के रहने वाले थे। वह बिजली कंपनी में तकनीकी हेल्पर के पद था। उनकी ड्यूटी ब्रह्मपुरी में नहर के गणेश मंदिर के पास पावरहाउस में थी। गुरुवार सुबह वह हेल्पर साथियों के साथ इलाके में बिजली लाइन की मेंटेनेंस का काम करने गया था।

दोपहर करीब 12 बजे विजय कुमार व अन्य साथी बांस की पुलिया पर पहुंचे। जहां बिजली के पोल पर मेंटेनेंस के लिए चढ़े विजय कुमार के 11 केवी की लाइन से छूने पर करंट आ गया। वह नीचे आ गिरा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद साथी कर्मचारी शव को अपनी सरकारी गाड़ी से एसएमएस अस्पताल ले आए। सूचना मिलने पर विजय कुमार के परिजन व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


तीन बच्चों, पत्नी व मां के पालन पोषण का जिम्मा था: परिजनों ने बताया कि बरसों पहले बिजली विभाग में कार्यरत पिता की मौत के बाद विजय को अनुकंपा नौकरी मिली। उसके तीन छोटे बच्चे है। जिनमें दो बेटी व एक बेटा है। पत्नी हेमा के अलावा बुजुर्ग मां सुशीला के पालन पोषण का जिम्मा भी विजय पर ही था। उसकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घाटगेट स्थित पैतृक घर ले जाया गया।

PHOTO: विष्णु शर्मा