पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। अजमेर रोड करणी पैलेस के निकट बीती रात को बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर नगदी निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एमपीएचएसआईएस कंपनी के एरिया मैनेजर मनीष पांडे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। लेकिन उनमें आरोपियों चेहरे नजर नहीं आ रहे है। आरोपियों ने सफेद रंग की चद्दर ओढ़ रखी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि रात तीन बजे के लगभग दो-तीन बदमाश करणी पैलेस स्थित एसबीआई के एटीएम में घुस गए और नगदी निकालने का प्रयास किया। आरोपियों ने लॉकर, एसएनजी लॉक, कैमरा व एटीएम मॉनिटर तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.