पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। रेलपथ इंजीनियर संस्थान की ओर से गुरुवार को बिडला ऑडिटोरियम में दो दिवसीय तकनीकी सेमीनार की शुरुआत की गई। सेमीनार का उद्घाटन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने किया।
सेमीनार का उद्घाटन करते हुए चौधरी ने कहा कि इस सेमीनार से रेलपथ कार्यों के प्रबंधन, पुलों व सुरंगों के निर्माण व रखरखाव से रेलवे को फायदा मिलेगा। तकनीकी सेमीनार बाह्य स्रोतों से रेलपथ कार्यों का प्रबंधन और रेलवे सुरंगों का अभिकल्प, निर्माण और अनुरक्षण विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें रेलवे बोर्ड के सदस्य सुबोध जैन और उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आरसी अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियरों में ज्ञान का आदान प्रदान हो सकेगा।
सीपीआरओ तरुण जैन ने कहा कि दो दिवसीय इस सेमीनार में 3-3 सेशन रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.