पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएमडब्ल्यू कार छीनकर भाग रहे थे बदमाश, नाकाबंदी में धरे में गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। श्यामनगर थाना इलाके में बीती रात को दो युवक एक प्रॉपर्टी व्यवसायी के साथ मारपीट कर उसकी बीएमडब्ल्यू कार छीनकर ले गए। पीडि़त प्रॉपर्टी व्यवसायी पवन अग्रवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को गंगा जमुना पेट्रोल पंप के दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी हनुमानगढ़ निवासी सत्येन्द्र नयोल और अभिषेक भादू को गिरफ्तार कर उनसे कार बरामद कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रामपथ श्यामनगर में रहने वाले पवन अग्रवाल डीसीएम अजमेर रोड पर अपने परिचित के शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान पीछे से कार सवार अभिषेक और सत्येन्द्र वहां से आए और पवन अग्रवाल की कार को रोक लिया।

आरोपियों ने पवन अग्रवाल के साथ मारपीट कर दी और चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपी अग्रवाल के धक्का देकर उसकी कार लेकर भाग गए। पीडि़त अग्रवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई। पुलिस ने रात 1 बजे के लगभग आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास दबोच लिया।