पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपार्टमेंट में लाखों रुपए की चोरी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। आदर्शनगर थाना इलाके में बदमाश जनता कॉलोनी ग्रीन पार्क के पास एसडीसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले गए थे। लेकिन पुलिस को अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि आरोपियों के चेहरे अपार्टमेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इस संबंध में परमजीत कौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उल्लेखनीय है कि एसडीसी बी-203 में रहने वाली परमजीत कौर टीचर है। 1 जनवरी को वह जौहरी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में गई थी। शाम को जब परमजीत घर पर वापस आई तो फ्लैट के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर फैला हुआ था। अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। परमजीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।