पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट कर दस हजार रुपए ले गए बदमाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में 2 जनवरी को कार सवार पांच बदमाश एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसकी जेब से दस हजार और मोबाइल छीनकर ले गए थे। लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश करने के बजाए जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस 22 दिन बाद भी कागजी कार्रवाई ही कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित जगतपुरा निवासी विनोद ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह अपने मालिक को जवाहर सर्किल रेलवे कार्यालय के पास पैसे देने जा रहा था। वह रेलवे कार्यालय के पीछे सुनसान इलाके में टैक्सी से उतरकर टॉयलेट करने लगा। इस दौरान कार सवार पांच बदमाश आए और विनोद के साथ मारपीट कर उसकी जेब से दस हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। पीडि़त ने इस संबंध में जवाहर सर्किल थाना पुलिस को सूचना दी थी।